एक वर्ष तक चले सीताराम नाम जप यज्ञ की पूर्णाहुति पर सोमवार को निकली भव्य शोभायात्रा

जब भक्ति और श्रद्धा का संगम होता है, तो नगर का हर कोना भक्तिमय हो उठता है. बड़हिया में भी एक वर्ष से चल रहे सीताराम नाम जप यज्ञ की पूर्णाहुति पर ऐसा ही दिव्य माहौल देखने को मिला.

बड़हिया नगर के गंगा तट स्थित खाक चौक ठाकुरबाड़ी परिसर में सोमवार को एक वर्ष से संचालित सीताराम नाम जप यज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साह और भक्ति के साथ इस आयोजन में भाग लिया. बड़हिया. शोभायात्रा ठाकुरबाड़ी परिसर से शुरू होकर मां बाला त्रिपुरसुंदरी जगदंबा मंदिर, जगदंबा पथ, बड़हिया बाजार, श्रीकृष्ण चौक, थाना चौक, बायपास मार्ग, लोहिया चौक, नागवती स्थान, बाहापुल और हाहा बंगला होते हुए पुनः ठाकुरबाड़ी परिसर पहुंचकर संपन्न हुई. यात्रा में शामिल श्रद्धालु श्रीराम दरबार की तस्वीर और धार्मिक ध्वज लेकर राम नाम का संकीर्तन करते हुए चल रहे थे. ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और “सीताराम ” के जयघोष से नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया. मार्ग के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने श्रद्धालुओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया. आयोजन समिति के अनुसार, खाक चौक स्थित श्रीरामनाथ बाबू यज्ञशाला परिसर में पिछले वर्ष एक वर्षीय सीताराम नाम जप यज्ञ का शुभारंभ हुआ था. यज्ञ की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय रामकथा का आयोजन भी किया गया. रामकथा वाचक रामानंद दास ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों और भक्ति के महत्व से अवगत कराया। रविवार को रामकथा के समापन के बाद सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई. शाम को आयोजित भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन समिति ने बताया कि पूरे एक वर्ष तक अखंड रूप से सीताराम नाम का जाप किया गया, जिसकी पूर्णाहुति पर यह विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >