किऊल नदी में नहाने के दौरान डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत

किऊल नदी में नहाने के दौरान डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत

ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव नदी से बाहर निकाला

प्रतिनिधि, मेदनीचौकी

देवघरा चंद्रटोला गांव के वार्ड नंबर नौ निवासी भिखारी साह के 12 वर्षीय पुत्र सुधांशु गुप्ता की गांव के सामने किऊल नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी. घटना बुधवार की है. सूचना मिलते ही मेदिनीचौकी पुलिस मौके पर पहुंची. शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेज दिया. मेदिनीचौकी थाना प्रभारी चितरंजन कुमार ने बताया कि घटना सुबह करीब नाै बजे की है. किशोर देवघरा गांव से सटे किऊल नदी में स्नान करने गया था. नदी में बाढ़ के हालात हैं. जिसके कारण बालक स्नान करने के दौरान गहरे खड्ड में चला गया. नदी में मौजूद लोगों ने बालक के डूबने की सूचना परिजनों और मेदिनीचौकी थाना प्रभारी को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की. उन्होंने बताया कि करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोर की मदद से बांस में फंसाकर बालक का शव बाहर निकाला. शव मिलते ही किऊल नदी के किनारे भारी भीड़ जमा हो गयी. घटना के बाद लोगों में मातम छा गया. बालक के परिजन दहाड़ मारकर रोने-बिलखने लगे. सुधांशु तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. उसके पिता फेरी लगाने का काम करते हैं. बालक के अचानक डूबने से परिवार समेत सभी ग्रामीण स्तब्ध हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >