शादी के ठीक दो दिन पहले उठाया, यह खौफनाक कदम

लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले में शादी से ठीक दो दिन पहले एक युवती द्वारा एक खौफनाक कदम उठाये जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक निशा नाम की युवती ने शादी के ठीक दो दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि मामला लखीसराय जिले के कबैया […]

लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले में शादी से ठीक दो दिन पहले एक युवती द्वारा एक खौफनाक कदम उठाये जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक निशा नाम की युवती ने शादी के ठीक दो दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि मामला लखीसराय जिले के कबैया थाना क्षेत्र के संसार पोखर स्थित आदर्श मुहल्ले की है. जहां की रहने वाली निशा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस दौरान निशा के माता-पिता शादी से संबंधित बाजार करने के लिये बाहर गये हुए थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब निशा के मां-बाप घर लौटे तो उन्होंने देखा कि निशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उसके बाद सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. बताया जा रहा है कि जिस लड़के से निशा की शादी तय हुई थी वह सीआरपीएफ का जवान है और हाल में उसके परिवारवालों ने निशा को देखकर पसंद किया था और गिफ्ट में कपड़े के साथ गहने दिये थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >