झाझा-आसनसोल मुख्य रेल लाइन पर लगा मेगा ब्लॉक

झाझा : राविवार को झाझा-आसनसोल मुख्य रेलवे लाइन के बीच साढ़े तीन घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया. इस कारण डाउन लाइन की परिचालन बाधित हुई. मेगा ब्लॉक मधुपुर-जोड़मो के बीच पटरियो की आधुनिकीकरण के लिए लिया गया था. इस बाबत स्टेशन प्रबंधक एमके झा ने बताया कि दिन के 3 :00 बजे से शाम […]

झाझा : राविवार को झाझा-आसनसोल मुख्य रेलवे लाइन के बीच साढ़े तीन घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया. इस कारण डाउन लाइन की परिचालन बाधित हुई. मेगा ब्लॉक मधुपुर-जोड़मो के बीच पटरियो की आधुनिकीकरण के लिए लिया गया था. इस बाबत स्टेशन प्रबंधक एमके झा ने बताया कि दिन के 3 :00 बजे से शाम के 6:40 बजे तक डाउन लाइन में आसनसोल मंडल द्वारा लिया गया. इस कारण नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस झाझा स्टेशन पर करीब एक घंटे खड़ी रही.

जबकि मोकामा-हावड़ा सवारी गाड़ी,मुजफ्फरपुर-सियालदह सवारी गाड़ी अन्य स्टेशनों पर खड़ी रही. पूर्वा ट्रेन के झाझा स्टेशन पर घंटे भर से अधिक देर तक खड़ी रहने के चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. रेल यात्रियों ने बताया कि एक तो कई घंटे की देरी से ट्रेन चल रही है. उस पर साढ़े तीन घंटे का मेगा ब्लॉक लग गया. झाझा स्टेशन पर खाद्य पदार्थ व पेयजल की समुचित व्यवस्था के नहीं रहने से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

स्टेशन प्रबंधक श्री झा ने बताया कि मेगा ब्लॉक की सूचना रेलवे बोर्ड द्वारा पूर्व में नहीं दिया जाता है. जिस कारण यात्रियों को इन सब समस्याओं का सामना करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि जब लंबी अवधी का मेगा ब्लॉक लिया जाता है. तभी मेगा ब्लॉक की सूचना पहले दिया जाता है.पटरियो का मेंटेनेंस व आधुनिकीकरण भी जरुरी है, ताकि रेल का परिचालन होता रहे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >