लगातार दूसरे दिन पशु के लिए हरा चारा लाने के दौरान हरुहर नदी में डूबने से पशुपालक की मौत हो गयी. शुक्रवार को भी हादसे का शिकार हुआ पशुपालक लक्ष्मीपुर पंचायत का निवासी था. दो दिनों में हुई लगातार दो घटना से पशुपालकों में दहशत व्याप्त है.
बड़हिया : लगातार दूसरे दिन भी शनिवार को पशु का चारा लाने जा रहे एक पशुपालक की हरूहर नदी में डूबने से मौत हो गयी. आदर्श लक्ष्मीपुर निवासी स्व अगलू साव का पुत्र सीताराम साव की मौत हरूहर नदी में डूबने से हो गयी. गोताखोरों की मदद से शव को नदी से निकाला गया. बड़हिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी है.
थानाध्यक्ष बड़हिया नीरज कुमार ने शव मिलने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दरियापुर निवासी रामाकांत सिंह के 18 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार की चारा लाने के क्रम में शुक्रवार को डूबने से मौत हो गयी थी. उसका शव एसडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से शनिवार की सुबह नदी से निकाला गया. दो दिनों से लगातार पशु का चारा लाने के क्रम में पशुपालकों के हरूहर नदी में डूबने से हुई मौत से पशुपालकों में दहशत व्याप्त है. संयोग से डूबने वाले दोनों व्यक्ति लक्ष्मीपुर पंचायत के ही हैं.
