शराब जब्त, दो गिरफ्तार

लखीसराय : गुरुवार को जिले की विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाये गये एंटी वाईन ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में विदेशी व महुआ शराब जब्त किये. साथ ही दो व्यक्त रंगेहाथ गिरफ‍्तार किये गये हैं. हलसी थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद के अनुसार मोहद‍्दीनगर गांव में छापेमारी कर 30 लीटर महुआ शराब के साथ स्व नुनेश्वर […]

लखीसराय : गुरुवार को जिले की विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाये गये एंटी वाईन ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में विदेशी व महुआ शराब जब्त किये. साथ ही दो व्यक्त रंगेहाथ गिरफ‍्तार किये गये हैं. हलसी थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद के अनुसार मोहद‍्दीनगर गांव में छापेमारी कर 30 लीटर महुआ शराब के साथ स्व नुनेश्वर मडल का 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार को गिरफ‍्तार किया गया है.

दूसरी ओर उत्पाद थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार की अगुवाई में चलाये गये छापेमारी अभियान में टाउन थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव से 200 एमएल का 32 देशी पाउच शराब के साथ ललन पासवान नामक व्यक्ति को गिरफ‍्तार किया गया. वहीं चानन थाना क्षेत्र स्थित मननपुर स्टेशन के नजदीक स्व पुनीत साह की पत्नी हीरामणी देवी को भी 16 बोतल ऑफिसर च्वाईस विदेशी शराब एवं 200 एमएल का 20 पाउच के साथ गिरफ‍्तार करने में उत्पाद विभाग को सफलता मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >