जब्त गाड़ी की डिक्की में रखी शराब.
जीआरपी ने बरामद की 21 बोतलें शराब
लखीसराय : किऊल जीआरपी पुलिस ने सोमवार की रात एवं मंगलवार की अहले सुबह दो अलग-अलग ट्रेनों से सर्च अभियान के दौरान 21 बोतल शराब बरामद किया. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि सोमवार की रात 13007 अप तूफान एक्सप्रेस के जेनरल डिब्बे से बड़हिया थाना क्षेत्र के ज्वास निवासी राजेश कुमार के पुत्र जयंत कुमार के बैग से 750 एमल रायल स्टेग विदेशी शराब की 10 बोतल बरामद की गयी. इस संबंध में कांड संख्या 148/16 दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है़ वहीं मंगलवार की अहले सुबह 15027 अप मौर्य एक्सप्रेस के जेनरल डिब्बे से एक लावारिस बैग से 750 एमएल रायल स्टेग विदेशी शराब की 11 बोतल बरामद की गयी. जिस संबंध में अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या 149/16 दर्ज की गयी है़
