कवैया थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो में लदे 19 खाली सिलिंडर किया बरामद
लखीसराय : शहर के कवैया थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो से बिना कागजात के 19 खाली सिलिंडर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक ऑटो में 19 खाली घरेलू गैस सिलिंडर लदा था जिसे कागजात के अभाव में जब्त किया गया.
इसके साथ बाजार समिति के समीप निवासी धर्मेंद्र साव को गिरफ्तार किया गया . उन्होंने बताया कि जब्त घरेलू गैस सिलिंडर के संबंध में गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा न तो पुलिस को और न ही मार्केटिंग ऑफिसर मुकेश कुमार के समक्ष कागजात उपलब्ध कराया गया जिसके बाद एमओ श्री कुमार द्वारा दिये गये आवेदन पर मकेश्वर साव के पुत्र धर्मेंद्र साव पर कालाबाजारी करने को केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया तथा सिलिंडर व ऑटो को जब्त कर लिया गया.उन्होंने बताया कि सभी सिलिंडर इंडेन कंपनी का है तथा इस संबंध में कंपनी से भी पूछताछ की जायेगी.
