मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

खैरा : थाना क्षेत्र के तेतरियाताड़ गांव में गुरुवार को मामूली विवाद में हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक महेश यादव की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार एक पक्ष के महेश यादव, उमेश यादव व दूसरे पक्ष के उपेंद्र यादव, कपिलदेव यादव, राजेश […]

खैरा : थाना क्षेत्र के तेतरियाताड़ गांव में गुरुवार को मामूली विवाद में हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक महेश यादव की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी.
जानकारी के अनुसार एक पक्ष के महेश यादव, उमेश यादव व दूसरे पक्ष के उपेंद्र यादव, कपिलदेव यादव, राजेश यादव, दिनेश यादव व दामोदर यादव के बीच किसी बात को लेकर हुए मारपीट में महेश यादव बुरी तरह से जख्मी हो गया था. जिसे इलाज हेतु जमुई सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर किया गया था. शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >