लखीसराय जंकशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग

लखीसराय : दैनिक यात्री संघ लखीसराय के सचिव सुमित कुमार चौरसिया ने पूर्व रेलवे महाप्रबंधक हाजीपुर को एक पत्र भेज कर लखीसराय जंकशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग की है़ महाप्रबंधक को भेजे पत्र में श्री चौरसिया ने बताया है कि लखीसराय जंकशन पर मौजूद उच्च श्रेणी का प्रतीक्षालय बराबर बंद ही रहता है़ […]

लखीसराय : दैनिक यात्री संघ लखीसराय के सचिव सुमित कुमार चौरसिया ने पूर्व रेलवे महाप्रबंधक हाजीपुर को एक पत्र भेज कर लखीसराय जंकशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग की है़ महाप्रबंधक को भेजे पत्र में श्री चौरसिया ने बताया है कि लखीसराय जंकशन पर मौजूद उच्च श्रेणी का प्रतीक्षालय बराबर बंद ही रहता है़ जिस कारण इसके लिए वैद्य यात्रियों को भी इसकी सुविधा से वंचित रहना पड़ता है़

उन्होंने इसे बराबर खोल कर रखे जाने की मांग की़ इसके साथ ही उन्होंने यात्रियों के बढ़ते भीड़ का देखते हुए जंकशन पर उपलब्ध तीनों साधारण टिकट काउंटर खोलने की व्यवस्थ करने, आरक्षण काउंटर को छह घंटे की जगह बारह घंटे सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक खोलने की व्यवस्था करने,

स्टेशन पर शौचालय व मूत्रालय की व्यवस्था करने जिससे प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार हो सके़ उन्होंने जंकशन पर बंद हो चुके पुराने माल गोदाम की जगह यात्री विश्रामगृह का निर्माण कराने की भी मांग अपने पत्र में रखी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >