जांच के लिए एफएसएल की टीम पहुंची सिकंदरा

सिकंदरा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय धावाटांड़ के शिक्षक नावाडीह गांव निवासी दिनेश महतो की हत्या की जांच के लिये बुधवार को एफएसएल की दो सदस्यीय टीम सिकंदरा पहुंची.एफएसएल के जांच दल में शामिल वरीय वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार सिंह राघव व प्रकाश कुमार ने सबसे पहले थाना पहुंचकर हत्या में प्रयुक्त फरसा में लगे खून व […]

सिकंदरा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय धावाटांड़ के शिक्षक नावाडीह गांव निवासी दिनेश महतो की हत्या की जांच के लिये बुधवार को एफएसएल की दो सदस्यीय टीम सिकंदरा पहुंची.एफएसएल के जांच दल में शामिल वरीय वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार सिंह राघव व प्रकाश कुमार ने सबसे पहले थाना पहुंचकर हत्या में प्रयुक्त फरसा में लगे खून व मिट्टी के नमूने की जांच की.

तदोपरांत सिकंदरा थानाध्यक्ष विवेक भारती के साथ कुंडघाट व चक्रदाहा जंगल पहुंच कर घटनास्थल की भी जांच की. इस दौरान एफएसएल की टीम ने जांच के लिये खून मिला हुआ मिट्टी, हत्यारों के नाख़ून व हाथ में बंधा कलेवा को अपने साथ लेकर गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >