रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के गरसंडा गांव में रेलवे लाइन के पास मिला नग्न शव
चेहरे पर है चाकू से गोदने का निशान
रामगढ़ चौक : मवार को थाना क्षेत्र के गरसंडा गांव स्थित रेलवे लाइन के निकट एक युवती की नग्न लाश मिली. युवती की पहचान नहीं हो पायी है. शव को देखने से लग रहा था कि युवती की बेरहमी से हत्या की गयी है. शव के चेहरे पर किसी नुकीली चीज से वार कर पहचान मिटाने की कोशिश की गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह दस बजे के लगभग ग्रामीणों ने युवती के शव को देखा, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को दोपहर बाद मिली. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अशोक कुमार, एसडीपीओ पंकज कुमार, रामगढ़ चौक
थानाध्यक्ष राजकुमार एवं महिला थानाध्यक्ष स्वेता कुमारी मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भिजवाया. बोले थानाध्यक्ष : थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि युवती की उम्र लगभग 18 वर्ष होगी. उन्होंने बताया कि कहीं बाहर से हत्या कर युवती के शव को पटरी के किनारे फेंक दिया गया है. वहीं एसडीपीओ पंकज कुमार ने कहा कि युवती के चेहरे पर चाकू से गोदने का निशान है. उन्होंने बताया कि युवती की बेरहमी से हत्या की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि उन्होंने दुष्कर्म की आशंका से इनकार किया.
