लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के पानापुर गांव निवासी गोहन मांझी व उनकी पत्नी बुदनी देवी ने गुरुवार को टाउन थानाध्यक्ष को आवेदन देकर गांव के ही अन्नु मांझी के पुत्र लेघु मांझी के विरुद्ध 50 हजार रुपये रंगदारी मांगे जाने की शिकायत की. उन्होंने थानाध्यक्ष को बताया कि उनका बेटा भीम व लेघु मांझी की बेटी एक सप्ताह तक घर से बाहर रहे थे. दोनों के वापस लौटने पर लेघु ने अपनी बेटी की शादी अन्यत्र तय कर दी और अब उनसे बेटी की शादी में खर्च के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है.
रंगदारी मांगने की शिकायत, दिया आवेदन
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के पानापुर गांव निवासी गोहन मांझी व उनकी पत्नी बुदनी देवी ने गुरुवार को टाउन थानाध्यक्ष को आवेदन देकर गांव के ही अन्नु मांझी के पुत्र लेघु मांझी के विरुद्ध 50 हजार रुपये रंगदारी मांगे जाने की शिकायत की. उन्होंने थानाध्यक्ष को बताया कि उनका बेटा भीम व लेघु मांझी […]

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत: लखीसराय. लखीसराय-सिरारी रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार को कुरौता स्टेशन पर एक दृष्टिहीन व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतक कुरौता गांव के ही स्व सीताराम मंडल का पुत्र रामू मंडल बताया जाता है.