सेवानिवृत्त रेलकर्मी की ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में मौत

लखीसराय : जमालपुर रेल कारखाना से विगत तीन माह पूर्व सेवानिर्वत रेलकर्मी रामभज्जू मंडल की मौत शुक्रवार की शाम 13024 डाउन गया-हावड़ा ट्रेन में चढ़ने के दौरान अत्यधिक गरमी की वजह से हृदय गति रूक जाने से हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी मनोरमा देवी के साथ जमालपुर जाने के लिए ट्रेन […]

लखीसराय : जमालपुर रेल कारखाना से विगत तीन माह पूर्व सेवानिर्वत रेलकर्मी रामभज्जू मंडल की मौत शुक्रवार की शाम 13024 डाउन गया-हावड़ा ट्रेन में चढ़ने के दौरान अत्यधिक गरमी की वजह से हृदय गति रूक जाने से हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी मनोरमा देवी के साथ जमालपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने लखीसराय स्टेशन पहुंचे थे़

समाचार लिखे जाने तक शव लखीसराय स्टेशन पर पड़ा हुआ था़ परिजनों को दूरभाष पर सूचना दिये जाने के बाद उनका इंतजार किया जा रहा था़ वहीं पति के मौत के बाद मनोरमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >