पीरी बाजार से नक्सली जीतन कोड़ा गिरफ्तार

लखीसराय : जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से गुरुवार की देर शाम पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है़ एडिशनल एसपी अभियान रजनीश कुमार के नेतृत्व में पीरी बाजार के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एसटीएफ, पीरी बाजार से… जिला पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त छापेमारी अभियान में कई कांडों […]

लखीसराय : जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से गुरुवार की देर शाम पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है़ एडिशनल एसपी अभियान रजनीश कुमार के नेतृत्व में पीरी बाजार के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एसटीएफ,

पीरी बाजार से…
जिला पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त छापेमारी अभियान में कई कांडों का आरोपी नक्सली जीतन कोड़ा को गिरफ्तार किया गया.
जीतन से की जा रही पूछताछ
गिरफ्तार नक्सली की हाल के दिनों में पीरीबाजार थाना क्षेत्र के बंगाली बांध में हुई अज्ञात महिला की हत्या, बरियारपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिले एक युवक की हत्या व उमेश पासवान की हत्या सहित लगभग आधा दर्जन मामले में संलिप्तता बतायी जा रही है़ नक्सली जीतन के संबंध में बताया जा रहा है कि वह नक्सलियों के गुरिल्ला विंग का सदस्य है़ इस संबंध में एडिशनल एसपी अभियान रजनीश कुमार ने बताया कि एक नक्सली की गिरफ्तारी हुई, गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है़
आधा दर्जन से अधिक मामलों में रहा है संलिप्त
नक्सलियों के गुरिल्ला दस्ते का बताया जाता है सदस्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >