गैस सिलिंडर विस्फोट से महिला की मौत

चकाई : खास चकाई निवासी प्रदीप साह की पत्नी बबली देवी की मौत इलाज के दौरान हो गयी. जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलिंडर के ब्लास्ट हो जाने के कारण उक्त महिला बुरी तरह से घायल हो गयी थी. परिजनों के द्वारा जख्मी महिला को इलाज के लिए […]

चकाई : खास चकाई निवासी प्रदीप साह की पत्नी बबली देवी की मौत इलाज के दौरान हो गयी. जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलिंडर के ब्लास्ट हो जाने के कारण उक्त महिला बुरी तरह से घायल हो गयी थी. परिजनों के द्वारा जख्मी महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल देवघर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के बाबत परिजनों ने बताया कि वह खाना बना रही थी तभी अचानक गैस की टंकी में रिसाव होने के कारण विस्फोट हो गया था. जानकारी के अनुसार मृतिका अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चे को छोड़ गयी है. घटना से घर वालों में कोहराम मचा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >