पहाड़ी क्षेत्र में स्थित गांवों में मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं ग्रामीण

सूर्यगढ़ा : प्रखंड के कजरा व पीरीबाजार क्षेत्र के दर्जनों गांव में लोगों को मुलभूत सुविधाएं भी मयस्सर नहीं हो पा रही है. कई गांव ऐसे हैं जहां न बिजली है और न ही सड़क. कुछ सड़कें ऐसी हैं जिस होकर आवाजाही करना जंग जीतने के सामान है. पीरीबाजार से भाया लहसोरवा, खुद्दीवन होते बसौनी-घटवारी […]

सूर्यगढ़ा : प्रखंड के कजरा व पीरीबाजार क्षेत्र के दर्जनों गांव में लोगों को मुलभूत सुविधाएं भी मयस्सर नहीं हो पा रही है. कई गांव ऐसे हैं जहां न बिजली है और न ही सड़क. कुछ सड़कें ऐसी हैं जिस होकर आवाजाही करना जंग जीतने के सामान है.
पीरीबाजार से भाया लहसोरवा, खुद्दीवन होते बसौनी-घटवारी पथ में मिलने वाली लगभग आठ किलोमीटर ग्रामीण सड़क से होकर गुजरने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सड़क में कालीकरण का नामोनिशान नहीं है. सड़क पर बिछा बड़े साइज का पत्थर से होकर वाहनों की आवाजाही होती है. नक्सलियों की मांद में बसा यह इलाका विकास से पूरी तरह अछूता है. यहां स्वास्थ्य सुविधा का भी घोर अभाव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >