बूथ लुटेरों को देखते ही गोली मारने का आदेश

पंचायत चुनाव. चौथे चरण का मतदान आज, शांतिपूर्ण वोटिंग को ले 95 सेक्टर दंडाधिकारी तैनात त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में सदर प्रखंड के दस पंचायतों में शुक्रवार को मतदान होगा. इसमें 80095 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. प्रशासनिक स्तर से मतदान की तैयारी पूरी कर ली गयी है. डीएम ने बताया कि […]

पंचायत चुनाव. चौथे चरण का मतदान आज, शांतिपूर्ण वोटिंग को ले 95 सेक्टर दंडाधिकारी तैनात

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में सदर प्रखंड के दस पंचायतों में शुक्रवार को मतदान होगा. इसमें 80095 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. प्रशासनिक स्तर से मतदान की तैयारी पूरी कर ली गयी है. डीएम ने बताया कि बूथ पर मत पेटी छीनने का प्रयास करने वालों व बूथ लुटेरे को देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया गया है. उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की भी अपील की.
लखीसराय : जिले के सदर प्रखंड के दस पंचायतों में शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में मतदान होगा. जिलाधिकारी सुनील कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में इसको लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की. प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि चौथे चरण का चुनाव स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगा
तीनों चरण से चौथा चरण का मतदान अच्छा होगा. मतदान को लेकर 166 मतदान केंद्र के लिए 71 गश्ती दंडाधिकारी, 04 जोनल दंडाधिकारी व दो सुपर जोनल दंडाधिकारी कुल 95 दंडाधिकारियों की टीम बनायी गयी है. इसके अलावे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ एवं एसडीओ भी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे.
सभी दंडाधिकारी के वाहन में पुलिस जवान, सैप जवान, एसटीएफ, पारा मिलिट्री जवान रहेंगे. चौथे चरण में कुल दस पंचायतों के 80095 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें से 43256 पुरुष मतदाता जबकि 36782 महिला मतदाता हैं. वहीं सात मतदाता किन्नर हैं. ये सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता का अधिकार छीनने वाले को बख्शा नहीं जायेगा. बूथ पर मत पेटी छीनने का प्रयास करने वालों व बूथ लुटेरे को देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया गया है. उन्होंने अपराधियों, बाहुबलियों एवं असामाजिक तत्व का चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे मत पेटी या मत पत्र छीनने की हिमाकत करके देखें.
उन्होंने प्रत्याशियों को सचेत करते हुए कहा कि अगर किसी बूथ पर बोगस मतदान हो रहा है तो वे अपने पोलिंग कार्यकर्ता को शिकायत करने के बारे में जानकारी दें.
वहीं मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे प्रशासन की तरफ से निर्भीक होकर मतदान करने आयें. इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी मंजु प्रसाद, भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला योजना पदाधिकारी सुरेश प्रसाद, एडीएम किशोरी चौधरी, वरीय उपसमाहर्ता मुकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >