चला अभियान, खोजी कुत्ते व मेटल डिटेक्टर से हुई जांच

चानन : नक्सल प्रभावित चानन क्षेत्र के किउल जमुई मुख्य सड़क पर बुधवार को सीआरपीएफ बन्नुबगीचा व चानन पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर पुल, पुलिया, सड़क एवं जहां-तहां सड़क पर बिछायी गयी कच्ची मिट्टी की डॉग स्क्वायड व मेटल डिटेक्टर से जांच की. पांचवें चरण के अंतर्गत 10 मई को होने वाले पंचायत चुनाव को […]

चानन : नक्सल प्रभावित चानन क्षेत्र के किउल जमुई मुख्य सड़क पर बुधवार को सीआरपीएफ बन्नुबगीचा व चानन पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर पुल, पुलिया, सड़क एवं जहां-तहां सड़क पर बिछायी गयी कच्ची मिट्टी की डॉग स्क्वायड व मेटल डिटेक्टर से जांच की. पांचवें चरण के अंतर्गत 10 मई को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर सीआरपीएफ 31 बटालियन के देखरेख में अभियान चलाया गया.

इस अवसर पर सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार एवं चानन थाना के एएसआइ कमल कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रख कर ये जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि पंचायत चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराया जा सके. और मतदाता भयमुक्त माहौल में चुनाव में भाग ले सकें. पूरे चानन क्षेत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराया जायेगा. मौके पर सीआरपीएफ के जवान सहित सैप जवान भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >