गोली मार कर युवक की हत्या
लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड के डुमरी पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव में एक 21 वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना मंगलवार रात की है. गोपालपुर गांव के परमेश्वर तांती का पुत्र अजीत कुमार घटना के समय गांव के पास स्थित मां विषहरी मंदिर के चबूतरे पर बैठा था. तभी […]
लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड के डुमरी पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव में एक 21 वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना मंगलवार रात की है. गोपालपुर गांव के परमेश्वर तांती का पुत्र अजीत कुमार घटना के समय गांव के पास स्थित मां विषहरी मंदिर के चबूतरे पर बैठा था.
तभी अज्ञात अपराधियों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी. मामले को लेकर मृतक के चचेरे भाई मल्हू तांती के बयान
गोली मार कर…
पर बड़हिया थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है.
चुनावी रंजिश में दिया गया वारदात को अंजाम
ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक अजीत कुमार मजदूरी करता था. चुनावी रंजिश व वर्चस्व को लेकर उसकी हत्या कर दी गयी. देर रात जब अजीत घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे. इसी दौरान बिषहरी स्थान के चबूतरे पर उसका शव मिला. ग्रामीणों के मुताबिक गोली चलने की आवाज आयी लेकिन
शादी-विवाह के मौसम में अक्सर पटाखे की आवाज होने की वजह से लोग हत्या का अनुमान नहीं लगा पाये. बड़हिया थानाध्यक्ष विश्वरंजन ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. संभव है आपसी वर्चस्व व चुनावी रंजिश के कारण उसकी हत्या कर दी गयी.