तेल मिल में लगी आग, लाखों की क्षति

स्थानीय लोग नहीं पा सके आग पर काबू चानन : प्रखंड के मननपुर बाजार निवासी सह भाकपा नेता कार्तिक वर्मा के तेल मील में अचानक आग लग जाने के कारण लगभग ढाई लाख मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार के दिन में 11 बजे मशीन के साइलेंसर से […]

स्थानीय लोग नहीं पा सके आग पर काबू

चानन : प्रखंड के मननपुर बाजार निवासी सह भाकपा नेता कार्तिक वर्मा के तेल मील में अचानक आग लग जाने के कारण लगभग ढाई लाख मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार के दिन में 11 बजे मशीन के साइलेंसर से निकली चिनगारी से आग लग गयी. देखते ही देखते चंद मिनटों में ढाई लाख मूल्य का सामान जल कर राख हो गया. इस अगलगी में 30 टीन सरसों का तेल, 20 बोरा सरसों, आटा चक्की मशीन, दाल छटाई मशीन, एक आयशर मशीन व मील में पेराई के लिये रखा सरसों भी जल कर राख हो गया.
विदित हो कि आग पर काबू पाने में बाजार वासियों को एक घंटा तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. कई अन्य दुकान भी आग की चपेट में आते-आते बची. वहीं अंचलाधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि दुकान में आग लगने से किसी तरह की कोई सहायता राशि नहीं दी जाती है. फिर भी अंचलाधिकारी के द्वारा जांच कर उच्च अधिकारी के पास भेजा जायेगा. जैसा आदेश प्राप्त होगा उस मुताबिक कार्य किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >