टैक्सी स्टैंड, शौचालय, सब्जी मंडी की हुई बंदोबस्ती

लखीसराय : मंगलवार को जिला के मंत्रणा कक्ष में जिला प्रशासन के कड़ी निगरानी में जिले के बड़हिया नगर पंचायत की टैक्सी स्टैंड, शौचालय, सब्जी मंडी व हाट बाजार का बंदोबस्ती कार्यपालक पदाधिकारी शिशिर चौहान की देखरेख में किया गया. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि टैक्सी स्टैंड का बंदोबस्ती 5 लाख 54 हजार 665 रुपये […]

लखीसराय : मंगलवार को जिला के मंत्रणा कक्ष में जिला प्रशासन के कड़ी निगरानी में जिले के बड़हिया नगर पंचायत की टैक्सी स्टैंड, शौचालय, सब्जी मंडी व हाट बाजार का बंदोबस्ती कार्यपालक पदाधिकारी शिशिर चौहान की देखरेख में किया गया.

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि टैक्सी स्टैंड का बंदोबस्ती 5 लाख 54 हजार 665 रुपये में राम कुमार, सब्जी मंडी की बोली 3 लाख 45 हजार 600 रुपये में राज कुमार सिंह को, सार्वजनिक शौचालय 16 हजार 35 रुपये में विपुल कुमार को जबकि हाट बजार का बंदोवस्ती 5 लाख 50 हजार 800 रुपये में मनोज कुमार को 12 माह के लिये किया गया. बतातें चलें कि एक माह पूर्व भी इसी स्थान पर इन सब चीजों की बंदोबस्ती की गयी थी, परंतु किसी कारणवश उसे स्थगित कर दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >