चाचा ने भतीजे को गोली मार कर किया जख्मी

पुस्तैनी जमीन विवाद पर हो रही बहस के दौरान िबजली सिंह ने चलायी गोली लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत पीरी बाजार थाना क्षेत्र के लोशधानी गांव निवासी बिजली सिंह ने परिवारिक विवाद में अपने भतीजे अमन कुमार को गोली मार कर जख्मी कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार लोशधानी निवासी भोपाल सिंह के […]

पुस्तैनी जमीन विवाद पर हो रही बहस के दौरान िबजली सिंह ने चलायी गोली

लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत पीरी बाजार थाना क्षेत्र के लोशधानी गांव निवासी बिजली सिंह ने परिवारिक विवाद में अपने भतीजे अमन कुमार को गोली मार कर जख्मी कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार लोशधानी निवासी भोपाल सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अमन कुमार का अपने चाचा बिजली सिंह से पुशतैनी जमीन विवाद को लेकर आपस में बहस हो रही थी. इसी बीच चाचा बिजली सिंह ने पिस्तौल निकाल कर अपने भतीजे को गोली मार दिया और फरार हो गये.
घायल अवस्था में अमन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कर बेहतर इलाज के लिये मुंगेर रेफर कर दिया. पीरीबाजार थानाध्यक्ष विनोद राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >