लखीसराय : सरकार के द्वारा एक अप्रैल से देसी शराब व पांच अप्रैल से पूर्णत: शराबबंदी के आदेश के बाद से शराबियों को परेशानी से बचने के लिए नशामुक्ति केंद्र सदर अस्पताल के ऊपर तल पर खोला गया, लेकिन नशामुक्ति केंद्र में ताला लगा सभी कर्मी अपने घर चले गये. जब प्रतिनिधि समाचार संकलन करने अस्पताल
पहुंचा तो नशामुक्ति केंद्र पूरी तरह बंद था. दोनों गेट में अंदर से ताला लगा कर सभी कर्मी वहां से गायब थे सरकार के द्वारा नशामुक्ति केंद्र 24 घंटे सेवा प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है. इसके लिए नशामुक्ति केंद्र में रोगियों के मनोरंजन के लिये टीवी भी लगाया गया है. इसके अलावे सदर अस्पताल में सारी सुविधा दी गई लेकिन चिकित्सक तो दूर की बात कार्यरत एएनएम व कम्पाउंडर के अलावे सहयोगी कर्मी भी गायब थे. लेकिन कर्मी अपनी मरजी के अनुसार इस केंद्र को भी खोलते हैं.
