टीबी का करायें समुचित इलाज : साकेत रंजन

लखीसराय : गुरुवार जिला यक्ष्मा केंद्र लखीसराय के तत्वावधान में प्रखंड के मौलानगर मदरसा इंटरवेंशन कार्यक्रम के अतंर्गत मदरसा दनिया इस्लामियां मौलानगर में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस बाबत यक्ष्मा रोग के बारे में जांच, लक्ष्ण एवं उपचार के विषय में गहन जानकारी दी गयी. इस बाबत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक साकेत रंजन के […]

लखीसराय : गुरुवार जिला यक्ष्मा केंद्र लखीसराय के तत्वावधान में प्रखंड के मौलानगर मदरसा इंटरवेंशन कार्यक्रम के अतंर्गत मदरसा दनिया इस्लामियां मौलानगर में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस बाबत यक्ष्मा रोग के बारे में जांच, लक्ष्ण एवं उपचार के विषय में गहन जानकारी दी गयी.

इस बाबत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक साकेत रंजन के द्वारा लक्ष्ण की जानकरी देते हुए बताया बलगम में कभी कभी खून आना शाम के समय बुखार आना दो सप्ताह या अधिक दिनों से खांसी होना,भूख लगना एवं वजन कम हो रहा हो तो टीवी की संभावना होने का लक्ष्ण बताया. उन्होंने बतायाकि यक्ष्मा रोग में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला अंग फेफड़ा हैं. उन्होंने टीबी रोगी को खांसते समय मुंह पर रूमाल रख खांसने की बात कही.
उन्होंने कहा कि एचआइवी ग्रसित रोगी में टीबी का संक्रमण कई गुणा अधिक फैलने की संभावना रहती है. उन्होंने कहा कि जन्मजात बच्चों को टीबी का गंभीर रूप से बचाव हेतु बीसीजी का टीका लगवाने की सलाह दी. इस अवसर पर मदरसा प्रमुख सैयद मोहम्मद शाकिब, जिला यक्ष्मा केंद्र से उमेश प्रसाद,कमल नयन पांडेय, रवि रंजन कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >