सेविका की आमसभा संपन्न

सेविका की आमसभा संपन्नलखीसराय. बिहार राज्य आंगनबाड़ी प्रभारी यूनियन की जिलास्तरीय आमसभा शनिवार को नगर भवन में सरीता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. सभा का संचालन जिला समिति अर्चना कुमारी ने किया. यूनियन के राज्य नेता प्रमोद शर्मा ने 14 फरवरी को सभी सेविका, सहायिका से दिल्ली में प्रधानमंत्री के घेराव में भाग […]

सेविका की आमसभा संपन्नलखीसराय. बिहार राज्य आंगनबाड़ी प्रभारी यूनियन की जिलास्तरीय आमसभा शनिवार को नगर भवन में सरीता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. सभा का संचालन जिला समिति अर्चना कुमारी ने किया. यूनियन के राज्य नेता प्रमोद शर्मा ने 14 फरवरी को सभी सेविका, सहायिका से दिल्ली में प्रधानमंत्री के घेराव में भाग लेने की अपील की. श्री शर्मा ने कहा विदेश मंत्री केंद्रीय मजदूर संगठन व आंगनबाड़ी कर्मचारी संघों ने संयुक्त रूप से आइसीडीएस बचाओ नारा के तहत यह प्रदर्शन आयोजित किया है. मांग रखी गयी है कि आइसीडीएस योजना के किसी भी प्रकार के निराकरण के कदमों को भारत सरकार वापस ले. आइसीडीएस के लिए जो अभी मात्र 8245 करोड़ का जो आवंटन है उसकी जगह कुल 26 सौ करोड़ का आवंटन 2015 : 16 के लिये किया जाये. भारत सरकार ने 2014 / 15 के 18 हजार 108 के आवंटन को घटाकर मात्र 8 हजार 245 करोड़ रुपये कर दिया है. आंगनबाड़ी कार्यवाहक सेविका व सहायिका को क्रमश: ग्रेड 3 व ग्रेड 4 में परिणत किया जाये. मौके पर राज्य पार्षद रेखा कुमारी, रूबी कुमारी, मंजू कुमारी, कमला कुमारी, उर्मीला कुमारी आदि सहित दर्जनों महिला मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >