वेतन बंद करने को लेकर परिवाद दायर जमुई . खैरा थाना क्षेत्र के बड़ीबाग निवासी प्रभु यादव ने नवीन प्राथमिक विद्यालय फतेहपुरटांड में कार्यरत शिक्षिका अनिता कुमारी का वेतन बंद करने को लेकर सीजेएम के न्यायालय में डीइओ बीएन झा,प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी खैरा उमेश सिंह,विशनपुर पंचायत के मुखिया योगेंद्र साह,पंचायत सचिव नुनेश्वर मंडल समेत पांच लोगों के खिलाफ परिवाद दायर किया है. दायर परिवाद में प्रभु यादव ने अपने बहू अनिता कुमारी के जगह पर इन अधिकारियों द्वारा एक षड़यंत्र के तहत सिकंदरा थाना क्षेत्र के अचंभो निवासी मनोज कुमार की पत्नी सोनी कुमारी की नियुक्ति करने और अनिता कुमारी का वेतन बंद कर देने का आरोप लगाया है. साथ ही 15 जनवरी को गिद्धेश्वर में वन भोज में पहुंचे इन अधिकारियों के पास शिकायत करने पर गाली-गलौज करने व मारपीट करने व पॉकेट से 500 रुपया निकालने का भी आरोप लगाया है.
वेतन बंद करने को लेकर परिवाद दायर
वेतन बंद करने को लेकर परिवाद दायर जमुई . खैरा थाना क्षेत्र के बड़ीबाग निवासी प्रभु यादव ने नवीन प्राथमिक विद्यालय फतेहपुरटांड में कार्यरत शिक्षिका अनिता कुमारी का वेतन बंद करने को लेकर सीजेएम के न्यायालय में डीइओ बीएन झा,प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी खैरा उमेश सिंह,विशनपुर पंचायत के मुखिया योगेंद्र साह,पंचायत सचिव नुनेश्वर मंडल समेत […]
