बालक के लापता होने को लेकर थाना में दिया आवेदन

बालक के लापता होने को लेकर थाना में दिया आवेदन झाझा. बाजार निवासी किशोरी सिंह नामक व्यक्ति ने बीते बुधवार से अपने नाती कुमार ध्रुव के लापता होने को लेकर थाना में आवेदन दिया है़ अपने आवेदन में श्री सिंह ने बताया कि बुधवार संध्या चार बजे के आसपास हमारा नाती ध्रुव झाझा बाजार स्थित […]

बालक के लापता होने को लेकर थाना में दिया आवेदन झाझा. बाजार निवासी किशोरी सिंह नामक व्यक्ति ने बीते बुधवार से अपने नाती कुमार ध्रुव के लापता होने को लेकर थाना में आवेदन दिया है़ अपने आवेदन में श्री सिंह ने बताया कि बुधवार संध्या चार बजे के आसपास हमारा नाती ध्रुव झाझा बाजार स्थित घर से घूमने के लिए निकला था. जब देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो हमलोग परेशान हो गए और खोजबीन करने लगे.लेकिन कुछ पता नहीं चला. उसे लेकर सगा-संबंधी के यहां भी खोजबीन किया.वहां भी पता नहीं चला है.उन्होंने बताया की हमारा नाती ध्रुव सरडोनीक्स विद्यालय में वर्ग छह में पढ़ता है. उसके लापता होने से घर के परिवार के सदस्य काफी चिंतित है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >