पुण्य तिथि को लेकर बैठक 16 को

पुण्य तिथि को लेकर बैठक 16 को सोनो. आगामी 21 जनवरी को चकाई विधान सभा के पूर्व विधायक स्व फाल्गुनी प्रसाद यादव की पुण्य तिथि मनाये जाने की तैयारियों को लेकर महागठबंधन की ओर से आगामी 16 जनवरी को प्रखंड राजद कार्यालय में बैठक होगी़ इस आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड राजद अध्यक्ष रियासत […]

पुण्य तिथि को लेकर बैठक 16 को सोनो. आगामी 21 जनवरी को चकाई विधान सभा के पूर्व विधायक स्व फाल्गुनी प्रसाद यादव की पुण्य तिथि मनाये जाने की तैयारियों को लेकर महागठबंधन की ओर से आगामी 16 जनवरी को प्रखंड राजद कार्यालय में बैठक होगी़ इस आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड राजद अध्यक्ष रियासत हसन ने बताया कि स्व यादव की पुण्यतिथि मनाये जाने को लेकर उक्त बैठक में प्रखंड के महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक होगी जिसमे तैयारियों की रूप रेखा बनायी जायेगी़ बताते चलें कि स्व फाल्गुनी यादव जिस बीजेपी में आजीवन रहते हुए पार्टी की सेवा किया उनके निधन के बाद उसी बीजेपी ने जब उनकी पत्नी सावित्री देवी को टिकट नही दिया तब उन्हें राजद में जाना पड़ा और वे राजद की टिकट पर विधायक भी बनी लिहाजा स्व फाल्गुनी यादव की पुण्यतिथि मनाये जाने में अब बीजेपी के बजाय राजद कार्यकर्ता जुटेंगे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >