थानाध्यक्षों को मिला एफएलसी का प्रशिक्षण

लखीसराय : बुधवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में फोरेंसिक जांच के बारे में जिले के सभी थानाध्यक्षों को प्रशिक्षण भागलपुर स्पेशल सेल के फोरेंसिक पदाधिकारी प्रकाश कुमार के द्वारा दिया गया. उन्होंने किसी भी मामले को उच्च स्तरीय जांच में भेजने से पहले उसे अपने स्तर से गहनता पूर्वक जांच करने के गुर सिखाये. […]

लखीसराय : बुधवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में फोरेंसिक जांच के बारे में जिले के सभी थानाध्यक्षों को प्रशिक्षण भागलपुर स्पेशल सेल के फोरेंसिक पदाधिकारी प्रकाश कुमार के द्वारा दिया गया. उन्होंने किसी भी मामले को उच्च स्तरीय जांच में भेजने से पहले उसे अपने स्तर से गहनता पूर्वक जांच करने के गुर सिखाये. उन्होंने कहा कि वाहन की जांच में नंबर प्लेट में थोड़ा भी आरा तिरक्षा दिखे उसे तुरंत थाना ले आये उसमें स्क्यिुरिटी नंबर प्लेट में अंक सीधा रहता है.

वही उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की जांच के लिए भेजे गये सामानों के फोरेंसिक विभाग को अच्छी तरह से रखने. घटना स्थल से किस तरह नमूने उठाये जा सकते है. घटना के वक्त स्थल पर बरते जाने वाली सावधानियां के अलावे तस्वीर लेने की कला के बारे में विस्तार से बताया गया.

घटना में किस ऐंगल से तस्वीर लेने से उस में से घटना की ज्यादा जानकारी मिल सकेगी मौके पर एसडीपीओ पंकज कुमार, टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन, कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष नीरज कुमार, बड़हिया थानाध्यक्ष विश्वरंजन प्रसाद, हलसी थानाध्यक्ष गौतम कुमार, कजरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, पीरी बाजार थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, चानन थानाध्यक्ष के डी प्रसाद, रामगढ़ थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >