अतक्रिमण को लेकर थाना को दिया आवेदन

अतिक्रमण को लेकर थाना को दिया आवेदन सिमुलतला . उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुरण्डा परिसर स्थित पंचायत भवन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर प्रधानाध्यापक हरेन्द्र कुमार सहित विद्यालय शिक्षा समिती के सदस्य व ग्रामीणों की एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन थाना में दिया है. जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक श्री कुमार बताते हैं कि विद्यालय प्रांगण में […]

अतिक्रमण को लेकर थाना को दिया आवेदन सिमुलतला . उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुरण्डा परिसर स्थित पंचायत भवन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर प्रधानाध्यापक हरेन्द्र कुमार सहित विद्यालय शिक्षा समिती के सदस्य व ग्रामीणों की एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन थाना में दिया है. जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक श्री कुमार बताते हैं कि विद्यालय प्रांगण में एक पंचायत भवन है. जिसमें उपयोग स्कूली बच्चों को पढ़ाने के लिए किया जाता रहा है. इन दिनों गांव के ही हरि सिंह द्वारा उक्त पंचायत भवन को अतिक्रमित कर लिया गया है.उक्त पंचायत भवन में अपना मवेशी बांधने काम किया जाने लगा है. जिससे विद्यालय के छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.ग्रामीण बताते हैं कि इसे लेकर जिलाधिकारी के जनता दरबार में भी शिकायत किया था. लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >