सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली गयी रैली फोटो 12(साइकिल रैली में भाग लेते छात्र-छात्रा)जमुई . जिले के खैरा प्रखंड के जीतझिंगोईपंचायत के प्रधानचक स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण से बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रभारी प्रधानाध्यापक चंंंडी विश्वकर्मा के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गयी.रैली उच्च विद्यालय प्रधानचक से प्रारंभ होकर हरदीमोह,जीतझिंगोई व जोगाझिंगोई गांव का भ्रमण करती हुई पुन:प्रधानचक पहुंच कर समाप्त हो गयी.मौके पर उपस्थित छात्र-छात्रा को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री विश्वकर्मा ने कहा कि हम सबों नशा का सेवन कर कतई वाहन नहीं चलाना चाहिए ,क्योंकि यह हम सबों के लिए जानलेवा हो सकता है.उन्होंने कहा कि हमसबो को हेलमेट पहन कर वाहन चलाना चाहिए और वाहन चलाते वक्त मोबाईल का प्रयोग नहीं करना चाहिए .वाहन परिचालन के दौरान परिवहन नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए . इस अवसर पर शिक्षक रणविजय सिंह,रामकिशोर,सुलेखा कुमारी,हरेराम कुमार,नीरज कुमार आदि मौजूद थे.बरहट प्रतिनिधि के अनुसारप्रखंड क्षेत्र स्थित मलयपुर प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. सलीम के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गयी.मौके पर जानकारी देते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. सलीम ने बताया कि उक्त रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और वाहन चलाने के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नही करने के लिए जागरुक किया.इस अवसर पर शिक्षक सुनिल कुमार सिंह,कुमार सौरभ, दीपक कुमार गुप्ता,डैजी रानी समेत दर्जनों शिक्षक – शिक्षिका मौजूद थे.
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली गयी रैली
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली गयी रैली फोटो 12(साइकिल रैली में भाग लेते छात्र-छात्रा)जमुई . जिले के खैरा प्रखंड के जीतझिंगोईपंचायत के प्रधानचक स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण से बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रभारी प्रधानाध्यापक चंंंडी विश्वकर्मा के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गयी.रैली उच्च विद्यालय प्रधानचक से प्रारंभ होकर […]
