राजग कार्यकर्ताओं की बैठक

राजग कार्यकर्ताओं की बैठक लक्ष्मीपुर. प्रखंड राजग कार्यकर्ता की एक बैठक बुधवार को हुई. इसमें आगामी छह जनवरी को स्थानीय विधायक सह झाझा विधानसभा के भाजपा विधायक रवींद्र कुमार यादव का नागरिक अभिनंदन किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान कार्यक्रम की रुप रेखा को लेकर पुन: तीन जनवरी को एक बैठक करने पर […]

राजग कार्यकर्ताओं की बैठक लक्ष्मीपुर. प्रखंड राजग कार्यकर्ता की एक बैठक बुधवार को हुई. इसमें आगामी छह जनवरी को स्थानीय विधायक सह झाझा विधानसभा के भाजपा विधायक रवींद्र कुमार यादव का नागरिक अभिनंदन किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान कार्यक्रम की रुप रेखा को लेकर पुन: तीन जनवरी को एक बैठक करने पर निर्णय लिया गया. इसमें राजग के सभी कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने की अपील की गयी. इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष नजारी नवल किशोर साह, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार, पूर्व प्रखंड प्रमुख कामदेव यादव, श्रीप्रकाश निराला, विनोद यादव, प्रखंड लोजपा अध्यक्ष सहित दर्जनों राजग कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >