सातवें वेतन आयोग की अनुसंशा के विरोध में प्रदर्शन

सातवें वेतन आयोग की अनुसंशा के विरोध में प्रदर्शन फोटो 10 (विरोध प्रदर्शन करते रेलवे कर्मचारी)प्रतिनिधि, झाझाझाझा स्थित रेलवे कर्मचारियों ने केंद्र सरकार द्वारा किये गये सातवें वेतन आयोग की अनुसंशा के विरोध में बुधवार को रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. रैली मेंस यूनियन कार्यालय से निकलकर मेमू शेड पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. […]

सातवें वेतन आयोग की अनुसंशा के विरोध में प्रदर्शन फोटो 10 (विरोध प्रदर्शन करते रेलवे कर्मचारी)प्रतिनिधि, झाझाझाझा स्थित रेलवे कर्मचारियों ने केंद्र सरकार द्वारा किये गये सातवें वेतन आयोग की अनुसंशा के विरोध में बुधवार को रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. रैली मेंस यूनियन कार्यालय से निकलकर मेमू शेड पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. मौके पर अपनी बातों को रखते हुए ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के शाखा सचिव मुरारी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार रेलवे कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से निजीकरण की ओर रेलवे को ले जा रही है. सातवें वेतन की सिफारिश एक छलावा है ़ इसे रेल कर्मचारी कभी बर्दास्त नहीं करेंगे़ कर्मचारियों की नयी पेंशन योजना से लेकर ग्रेच्यूटी, प्रमोशन आदि में सरकार संतोषजनक कार्य नहीं कर रही है. जिसके विरोध में पूरे भारत के रेल कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे है़ यूनियन के नेता मनोज कुमार ने कहा कि मात्र 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर केंद्र सरकार अपना पल्ला झाड़ रही है. जबकि पाचवीं और छठी वेतन की बढ़ोतरी के समय 31 प्रतिशत तथा 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी किया गया था. लेकिन सातवें वेतन में मात्र 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी एक बेमानी है. इस दौरान ईसीआरकेयू के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांगों के समर्थन में मंडल विद्युत अभियंता मेमू शेड को एक स्मारक पत्र भी सौंपा़ मौके पर राजेश कुमार सिन्हा, दयानंद सिंह, सुनील सिंह, किशोरी प्रसाद, एस एन शर्मा जफर आलम समेत बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >