छात्र छात्रा को मिला प्रोत्साहन राशि फोटो 3(चेक प्रदान करते अल्पसंख्यक जिला कल्याण पदाधिकारी सुबोध कुमार व अन्य लोग)अलीगंज . प्रखंड स्थित प्लस टू हाई स्कूल अलीगंज में बुधवार को मुख्य मंत्री प्रोत्साहन राशि के तहत अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के बीच राशि का वितरण किया गया. इस दौरान प्रखंड स्थित सभी उच्च विद्यालय के 254 प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों को जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सुबोध कुमार की उपस्थिति में राशि दिया गया. पदाधिकारी सुबोध कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम श्रेणी से पास होनेवाले छात्र को दस हजार तथा द्वितीय श्रेणी से मैट्रिक उत्तीर्ण छात्र को आठ हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया है. मौके पर अल्पसंख्यक पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा की सरकार के द्वारा छात्र छात्रा के उत्साहवर्द्धन को लेकर कई योजना चलाई जा रही है. जिसके तहत पोशाक, छात्रवृत्ति, साइकिल राशि एवं प्रोत्साहन राशि दी जा रही है.सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना के कारण विद्यालय में छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है. उन्होंने छात्रों से का कि आप सरकार द्वारा दी जा रही योजना का शत-प्रतिशत लाभ उठा कर पूरी लगन व मेहनत से पढ़ाई करें. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेश कुमार, मो ओसैद, विरेश कुमार, साकेत कुमार, शिवशंकर पासवान, शिक्षक रविकांत कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार, तनवीर आलम, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, गोपाल प्रसाद, जय कृष्ण के अलावे छात्र छात्रा व कई गण्य मान्य लोग उपस्थित थे.
छात्र छात्रा को मिला प्रोत्साहन राशि
छात्र छात्रा को मिला प्रोत्साहन राशि फोटो 3(चेक प्रदान करते अल्पसंख्यक जिला कल्याण पदाधिकारी सुबोध कुमार व अन्य लोग)अलीगंज . प्रखंड स्थित प्लस टू हाई स्कूल अलीगंज में बुधवार को मुख्य मंत्री प्रोत्साहन राशि के तहत अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के बीच राशि का वितरण किया गया. इस दौरान प्रखंड स्थित सभी उच्च विद्यालय के 254 प्रथम […]
