अगले दो-तीन दिनों में ठंड में होगी वृद्धि

अगले दो-तीन दिनों में ठंड में होगी वृद्धि तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की है संभावना हवा का वेग 6-12 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना प्रतिनिधि, जमुई अगले दो-तीन दिनों के भीतर ठंड में होने की संभावना है. धुंध और शीत लहर ठंड के प्रकोप को और अधिक तेज करेगी. कृषि वैज्ञानिक डाॅ […]

अगले दो-तीन दिनों में ठंड में होगी वृद्धि तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की है संभावना हवा का वेग 6-12 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना प्रतिनिधि, जमुई अगले दो-तीन दिनों के भीतर ठंड में होने की संभावना है. धुंध और शीत लहर ठंड के प्रकोप को और अधिक तेज करेगी. कृषि वैज्ञानिक डाॅ प्रमोद कुमार बताते हैं कि हवा के वेग में कमी और तेजी दो-तीन दिनों के भीतर ठंड के प्रकोप को बढ़ाने में और अधिक सहायक होगी. 31 दिसंबर 2015 और 1 जनवरी 2016 को जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 2 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं 3से 5 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है. 31 दिसंबर व 1 जनवरी को दिन में हल्की धुंध छाये रहेगी और 4से 9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पूर्व की दिशा से हवा चलेगी. जिससे ठंड में काफी हद तक वृद्धि होगी. इसके अलावे 2 और 3 जनवरी को दिन में धुंध छाया रहेगा तथा रात में भी कोहरा छाया रहेगा. जबकि 2 से 5 जनवरी तक 4-12 किलोमीटर की रफ्तार से उत्तर-पूर्व की दिशा से हवा चलेगी, जो ठंड को बढ़ाने में काफी सहायक होगी. ठंड से फसलों को भी पहुंच सकता है नुकसान ठंड का प्रकोप तेज होने से आलू के फसल में जहां झूलसा रोग होने की संभावना है. वहीं सरसों में माहू कीट का प्रकोप तेज हो सकता है. आलू में झूलसा रोग लगने से फसल की उपज काफी हद तक प्रभावित होने की संभावना है. वहीं सरसों की फसल को भी काफी मात्रा में नुकसान पहुंच सकता है. इससे बचाव के लिए किसान आवश्यक दवा कर छिड़काव करें. पशुओं को भी ठंड से विशेष बचाव की आवश्यकता ठंड के बढ़ते प्रकोप से पशुओं को भी विशेष बचाव करने की आवश्यकता है. पशुओं को रखने वाले जगह को सूखा रखें और पशुओं को शाम में पूरी तरह जूट के बोरे से बनी झुल से ढ़क दे और शाम के बाद कतई बाहर ना निकाले. जरूरत हो तो उनके रखने की स्थान में शाम में आग जला कर गर्म कर दे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >