इंटरफेश मिटिंग में शिक्षा के अधिकार पर चर्चा फोटो : 12 सुझाव पेटी का वितरण करते संस्था के सदस्य. प्रतिनिधि, जमुई जिले के बरहट प्रखंड के चंद्रशेखर नगर स्थित प्रशिक्षण भवन में परिवार विकास द्वारा चाईल्ड फंड इंडिया के सहयोग से स्कूल के शिक्षकों,विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ इंटरफेश मिटिंग में शिक्षा के अधिकार पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित लोगों कों संबोधित करते हुए सीआरसी संजीव कुमार ने कहा कि सरकार ने शिक्षा के अधिकार के तहत काफी जिम्मेदारियां शिक्षकों पर सौंपी है. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी वर्ग की भागीदारी को आवश्यक बताया. वहीं गुगुलडीह के सीआरसी मो साबिर अंसारी ने कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कई प्रकार की सुविधाएं दे रही है. उन्होंने कहा कि यदि अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजे और उन पर ध्यान दें,तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हासिल करना कठिन नहीं है. परिवार विकास के प्रमुख भावानंद जी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए वर्ग से पूर्व तैयारी करनी चाहिए और विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखना चाहिए. मौके पर प्रमोद कुमार,एसआईबीएम भुवनेश्वर के छात्र संपत, नंदनी, शिक्षक राजीव कुमार, आदित्य कुमार, रंजीत कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद थे.
इंटरफेश मिटिंग में शक्षिा के अधिकार पर चर्चा
इंटरफेश मिटिंग में शिक्षा के अधिकार पर चर्चा फोटो : 12 सुझाव पेटी का वितरण करते संस्था के सदस्य. प्रतिनिधि, जमुई जिले के बरहट प्रखंड के चंद्रशेखर नगर स्थित प्रशिक्षण भवन में परिवार विकास द्वारा चाईल्ड फंड इंडिया के सहयोग से स्कूल के शिक्षकों,विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ इंटरफेश मिटिंग […]
