लड़की की संदेहास्पद स्थिति में मौत चकाई. बीते रात्रि थाना क्षेत्र के लगमा गांव में एक 12 वर्षीय लड़की की संदेहास्पद स्थति में मौत होने की सूचना मिली है़ घटना को लेकर मृतका काजल कुमारी के पिता शुरेश राम उर्फ कारू ने बताया कि रविवार रात्रि हमलोग खाना खाकर अपने कमरा में सो गये थे. मेरी पुत्री काजल दूसरे कमरा में सो रही थी़ सुबह धूप निकलने के बाद भी जब वह नहीं जगी तो हमलोग दरवाजा खटखटा कर उठाने का प्रयास किया. इसके बाद भी वह नहीं जगी तो दरवाजा तोड़ कर अंदर गये तो देखा कि वह मरी पड़ी है. उसके नाक से खून गिर रहा था़ मृतका की मां वर्षा देवी ने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि हमारे पट्टीदार अमृत राम ने उसकी हत्या सोये हुए में गला दबा कर कर दी है क्योंकि कुछ दिन उसके साथ हुए जमीन विवाद में उसने मेरे तीनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी. साथ ही बताया कि मेरा दोनो बेटा अपने चाचा के साथ सोया हुआ था. इसलिए वह बच गया़ मृतका के पिता शुरेश राम उर्फ कारू ने अमृत राम पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार ने बताया कि शव काे अंत्यपरीक्षण के जमुई भेज दिया गया है.
लड़की की संदेहास्पद स्थिति में मौत
लड़की की संदेहास्पद स्थिति में मौत चकाई. बीते रात्रि थाना क्षेत्र के लगमा गांव में एक 12 वर्षीय लड़की की संदेहास्पद स्थति में मौत होने की सूचना मिली है़ घटना को लेकर मृतका काजल कुमारी के पिता शुरेश राम उर्फ कारू ने बताया कि रविवार रात्रि हमलोग खाना खाकर अपने कमरा में सो गये थे. […]
