शीत लहर ने बढ़ायी ठंड

शीत लहर ने बढ़ायी ठंडमौसम वैज्ञानिकों की माने तो 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री, 23 व 24 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री, 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं 26 दिसंबर को […]

शीत लहर ने बढ़ायी ठंडमौसम वैज्ञानिकों की माने तो 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री, 23 व 24 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री, 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं 26 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 24 डिग्री,27 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री व 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है सात किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा तापमान में गिरावट जारी रहने से कनकनी बढ़ीप्रतिनिधि, जमुई विगत तीन-चार दिनों से जारी शील लहर की वजह से ठंड का प्रकोप काफी तेज हो गया है और कनकनी बढ़ गयी है. जिसकी वजह से लोग अपने-अपने घर में कंबल और रजाई के नीचे दुबकने को विवश हो गये हैं. लोग अपने-अपने घरों में ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर आदि का सहारा लेते दिखे. वहीं बाजार में भी सभी गर्म कपड़ों में नजर आये. हालांकि सुबह में हल्की धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत तो जरूर मिली, लेकिन फिर दोपहर होते-होते शीत लहर के प्रकोप की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हाे गया. सोमवार को पश्चिम-उत्तर हवा सात किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने के कारण ठंड के प्रकोप में और तेजी आ गयी. तापमान में रहेगी गिरावट जारीकृषि विज्ञान केंद्र खादीग्राम के मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री, 23 व 24 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री, 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं 26 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 24 डिग्री,27 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री व 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान का अंतर ठंड के प्रकोप को तेज करेगा. दिन में ठंड से मिलेगी राहतमौसम वैज्ञानिकों की माने तो लोगों को अभी दोपहर में ठंड से राहत मिलने की संभावना है. धूप निकलने की वजह से तापमान में कमी और वृद्धि जारी रहेगी. लेकिन सुबह और शाम में कनकनी की वजह से ठंड से राहत नहीं मिलेगी. अलाव जलाने की मांगठंड के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए समाजसेवी शैलेश कुमार,कुंदन यादव,प्रवेश कुमार,दिवाकर कुमार,प्रभाकर कुमार,रवि कुमार आदि ने ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग जिला प्रशासन से की है. ताकि ठंड से गरीबों को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >