20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ फोटो 3(खिलाडि़यों परिचय प्राप्त करते मुखिया नगीना रविदास व अन्य लोग) अलीगंज. प्रखंड क्षेत्र के कोदवरिया पंचायत के खड़गपुर गांव स्थित खेल मैदान में रविवार को 20-20 क्रि केट टूर्नामेंट का शुभारंभ पंचायत के मुखिया नगीना रविदास ने बैटिंग कर किया. इसके पूर्व मुख्य अतिथि के रुप में रहे पंचायत […]

20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ फोटो 3(खिलाडि़यों परिचय प्राप्त करते मुखिया नगीना रविदास व अन्य लोग) अलीगंज. प्रखंड क्षेत्र के कोदवरिया पंचायत के खड़गपुर गांव स्थित खेल मैदान में रविवार को 20-20 क्रि केट टूर्नामेंट का शुभारंभ पंचायत के मुखिया नगीना रविदास ने बैटिंग कर किया. इसके पूर्व मुख्य अतिथि के रुप में रहे पंचायत के मुखिया श्री रविदास ने दोनो टीमों के खिलाडि़यों से बारी बारी से परिचय प्राप्त किया. इस दौरान उन्होनें कहा की आज के दौर में क्रिकेट युवाओं का लोक प्रिय खेल हो गया है. खेल के माध्यम से आज के युवा देश में अपना नाम रोशन कर देश को भी गौरवान्वित कर रहे हैं. उन्होनें खिलाड़ियों को अनुशासित रह कर खेलने की सलाह दी. बताते चलें कि टूर्नामेंट का आयोजन जूनियर स्टुडैंटस क्लब खड़गपुर के द्वारा किया गया है. टूर्नामेंट में 20 टीम के खिलाड़ी भाग लेगें. उद्घाटन मैच क्रिकेट क्लब सेवे व आढ़ा के बीच खेला गया. इसमें टॉस जीत कर सेवे के टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया समाचार लिखे जाने तक खेल चल रहा था. इस खेल अंपायर की भूमिका सन्नी कुमार व बाबूलाल कर रहे थे. मौके पर संरपंच सुजीत दास समाज सेवी रविशंकर सिंह, वरुण कुमार भारती, उमाशंकर यादव, उपेंद्र यादव, रवींद्र यादव के अलावे बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व दर्शक उपिस्थत थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >