हथियार का भय दिखाकर ट्रैक्टर लेकर फरार

हथियार का भय दिखाकर ट्रैक्टर लेकर फरार बड़हिया. बड़हिया के टाल क्षेत्र में हथियार का भय दिखा कर अपराधी ट्रैक्टर चालक से ट्रैक्टर की छिनतई कर फरार हो गये. इस संबंध में बड़हिया थाना में सूचना दी गयी है. बड़हिया थानाध्यक्ष विश्वरंजन ने बताया कि बीते 13 दिसंबर को पिपरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी […]

हथियार का भय दिखाकर ट्रैक्टर लेकर फरार बड़हिया. बड़हिया के टाल क्षेत्र में हथियार का भय दिखा कर अपराधी ट्रैक्टर चालक से ट्रैक्टर की छिनतई कर फरार हो गये. इस संबंध में बड़हिया थाना में सूचना दी गयी है. बड़हिया थानाध्यक्ष विश्वरंजन ने बताया कि बीते 13 दिसंबर को पिपरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी अविनाश कुमार के ट्रैक्टर पर चालक पुतुल पासवान गिट्टी लोड कर बड़हिया के तहदिया मोड़ पर एनएच 80 से डुमरी हाल्ट होते टाल शर्मा की ओर गया. माल बेच कर लौटने के क्रम में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर ट्रैक्टर कर छिनतई कर ली. अपराधी ट्रैक्टर लेकर टाल की ओर भाग गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जनगणना को लेकर शिक्षकों की बैठकबड़हिया. नगर पंचायत के सभागार में मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी शिरीष कुमार चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. कार्यालय सहायक देवेंद्र कुमार ने बताया पूर्व में हुई जनगणना में हुई त्रुटि को सुधारने को लेकर बैठक में निर्देश दिया गया. इसके तहत सभी परिवार के आधार कार्ड के नंबर को अंकित किया जायेगा. मृत लोगों का नाम हटाने व छूटे नामों को सूचीबद्ध किया जायेगा. ट्रेनर संजीव कुमार ने शिक्षकों को जनगणना को लेकर जानकारी दी.अज्ञात युवक की गला रेत कर हत्याकजरा. स्थानीय थाना क्षेत्र के अलीनगर-माधेपुर सड़क में पोखरमा गांव के समीप बांद्रा आहर के समीप पुलिस ने एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया. कजरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि युवक ने फुल सर्ट, जींस पैंट व हाफ स्वेटर पहन रखी है. गले पर जख्म के निशान से आशंका जतायी जा रही है कि युवक की बीती रात ही गला रेत कर हत्या की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >