बड़हिया स्थानीय थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. मृतक की पहचान पहाड़पुर गांव निवासी 68 वर्षीय परमानंद सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम परमानंद सिंह सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. परिजनों ने आनन-फानन में घायल वृद्ध को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर बड़हिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है तथा फरार बाइक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक फरार
स्थानीय थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल
