अनियमितता पाये जाने पर होगी सख्त कार्रवाई सोनो . स्थानीय बीआरसी भवन में मंगलवार को महादलित अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत टोला सेवकों की बैठक हुई़ मौके पर केआरपी अरुण कुमार सिंह ने टोला सेवकों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आपको बड़ी जिम्मेदारी मिली है.उसे पुरी निष्ठा से निभाये़ उन्होंने कहा कि आपके द्वारा किये गये अनियमितता की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी़ साथ ही कहा कि इस कार्य में फर्जी टोला सेवकों के कार्यरत पाये जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बैठक मैं महिला प्रमाणीकरण परीक्षा व अक्षर मेला के संदर्भ में भी कई निर्देश दिए गये. मौके पर उपस्थिति विवरणी ससमय जमा करने की अनिवार्यता को बताते हुए टोलावार शिक्षु विवरणी की समीक्षा भी की गयी़ इस दौरान टोला सेवक चंद्रिका चौधरी, सुनील चौधरी, ब्रह्मदेव रजक, बंगाली दास, शत्रुघ्न दास, जितेंद्र रजक सहित कई टोला सेवक उपस्थित थे.
अनियमितता पाये जाने पर होगी सख्त कार्रवाई
अनियमितता पाये जाने पर होगी सख्त कार्रवाई सोनो . स्थानीय बीआरसी भवन में मंगलवार को महादलित अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत टोला सेवकों की बैठक हुई़ मौके पर केआरपी अरुण कुमार सिंह ने टोला सेवकों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आपको बड़ी जिम्मेदारी मिली है.उसे पुरी निष्ठा से निभाये़ उन्होंने […]
