स्टेशन में नर्मिाण कार्य शुरू

स्टेशन में निर्माण कार्य शुरूलखीसराय. केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के आदेशानुसार बड़हिया डाउन प्लेटफाॅर्म पर दीवार तोड़ कर निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है. इससे रेलयात्रियों में खुशी है. बताते चलें कि एक सप्ताह पूर्व वार्ड पार्षद सह जिला योजना सदस्य अमित कुमार की पांच सदस्यीय टीम के साथ पटना में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री […]

स्टेशन में निर्माण कार्य शुरूलखीसराय. केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के आदेशानुसार बड़हिया डाउन प्लेटफाॅर्म पर दीवार तोड़ कर निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है. इससे रेलयात्रियों में खुशी है. बताते चलें कि एक सप्ताह पूर्व वार्ड पार्षद सह जिला योजना सदस्य अमित कुमार की पांच सदस्यीय टीम के साथ पटना में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मिला था. इसमें बड़हिया रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, प्लेटफाॅर्म विस्तार, ट्रेन ठहाराव आदि की मांग की थी. जिस पर रेल राज्यमंत्री ने ट्रेन ठहराव छोड़ कर सारी मांगे जल्द पूरा करने का अश्वासन दिया था. जिसके आलोक में बड़हिया रेल स्टेशन में कार्य शुरू हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >