भाकपा कार्यकर्ताओं की बैठक

भाकपा कार्यकर्ताओं की बैठक जमुई . स्थानीय भाकपा कार्यालय में मंगलवार को भाकपा जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक मुरारी तुरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को सशक्त बनाने,विधि व्यवस्था में गिरावट,राहजनी,योजनाओं में लूट-खसोट समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर जनवरी 2016 से चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही 18 दिसंबर […]

भाकपा कार्यकर्ताओं की बैठक जमुई . स्थानीय भाकपा कार्यालय में मंगलवार को भाकपा जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक मुरारी तुरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को सशक्त बनाने,विधि व्यवस्था में गिरावट,राहजनी,योजनाओं में लूट-खसोट समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर जनवरी 2016 से चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही 18 दिसंबर को पूर्व सांसद स्व.भोला मांझी की पुण्यतिथि खैरमा मुहल्ला के समीप नदी किनारे स्थित समाधि स्थल व पार्टी कार्यालय में मनाने तथा 26 व 27 दिसंबर को पार्टी का स्थापना दिवस अंचल से लेकर जिला स्तर तक समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया. जिला सचिव नवल किशोर सिंह ने राज्य परिषद की बैठक में हुई चर्चाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक बताया. इस अवसर पर राजेंद्र सिंह,गजाधर रजक,सुनील सिंह,जयप्रकाश रावत,गोविंद यादव,निभा देवी,रूपेश कुमार सिंह,गंगा वर्णवाल,विशुनदेव यादव,रामदयाल यादव,बबन शर्मा,रामाश्रय सिंह,गिरिश सिंह,देवानंद सिंह आदि भाकपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >