ट्रक की टक्कर में बाल बाल बचे चालक

ट्रक की टक्कर में बाल बाल बचे चालक सोनो . बीते रात्रि स्थानीय थाना के समीप खड़ी एक बारह चक्का ट्रक में दूसरे टक वाहन द्वारा टक्कर मार देने से दोनों वाहन का आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया़ हालांकि इस घटना में ट्रक का चालक व सहायक बाल बाल बच गया़ बताया जा रहा […]

ट्रक की टक्कर में बाल बाल बचे चालक सोनो . बीते रात्रि स्थानीय थाना के समीप खड़ी एक बारह चक्का ट्रक में दूसरे टक वाहन द्वारा टक्कर मार देने से दोनों वाहन का आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया़ हालांकि इस घटना में ट्रक का चालक व सहायक बाल बाल बच गया़ बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से घटना हुई है़ जानकारी के अनुसार सोनो थाना के समीप सड़क किनारे जेएच 12 बी 2993 नम्बर का ट्रक गत एक सप्ताह से खड़ी थी़ बटिया निवासी रितलाल पासवान के इस ट्रक को परिवहन विभाग के अधिकारियो ने कागजात के अभाव में पकड़ा था और ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करवाया था़ बीती देर रात्रि खैरा की ओर से आ रहा बीआर 01 जीई 5638 नंबर का एक बारह चक्का ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक में सीधे टक्कर मार दिया जिससे दोनों ही ट्रक का आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया़ घटना के बाद ट्रक का चालक व सहायक चालक वाहन छोड़कर फरार बताया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >