ठंड के प्रकोप में होगी वृद्धि, तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना -अगले आठ दिनों तक तापमान में अनवरत गिरावट रहेगी जारी जमुई : आगामी एक से दो दिनों के भीतर ठंड के प्रकोप में और अधिक वृद्धि होगी और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 19 दिसंबर तक आकाश में बादल छाया रहेगा, जो ठंड के प्रकोप को और अधिक तेज करेगा. 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं 17 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री,18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री,19 व 20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है. 20 व 21 दिसंबर को आकाश बिल्कुल साफ रहेगा और न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी. 21 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री,22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 21 डिग्री व 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
ठंड के प्रकोप में होगी वृद्धि, तापमान 5 डग्रिी सेल्सियस तक जाने की संभावना
ठंड के प्रकोप में होगी वृद्धि, तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना -अगले आठ दिनों तक तापमान में अनवरत गिरावट रहेगी जारी जमुई : आगामी एक से दो दिनों के भीतर ठंड के प्रकोप में और अधिक वृद्धि होगी और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों की […]
