लाखों में एक कार्यक्रम का प्रशक्षिण

लाखों में एक कार्यक्रम का प्रशिक्षण फोटो : 2(टोला सेवकों को प्रशिक्षण देते जिला समन्वयक) चकाई . प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय चकाई में सोमवार को प्रथम संस्था द्वारा कराये जा रहे लाखों में एक अभियान का 6 पंचायत के टोला सेवकों को प्रशिक्षण दिया गया़ प्रशिक्षण जिला समन्वयक गुंजन कुमार, प्रखंड समन्वयक अमर […]

लाखों में एक कार्यक्रम का प्रशिक्षण फोटो : 2(टोला सेवकों को प्रशिक्षण देते जिला समन्वयक) चकाई . प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय चकाई में सोमवार को प्रथम संस्था द्वारा कराये जा रहे लाखों में एक अभियान का 6 पंचायत के टोला सेवकों को प्रशिक्षण दिया गया़ प्रशिक्षण जिला समन्वयक गुंजन कुमार, प्रखंड समन्वयक अमर कुमार तथा धनश्याम कुमार द्वारा दिया गया़ प्रशिक्षण के दौरान जिला समन्वयक द्वारा बताया गया कि सभी गांव में वर्ग 3 से लेकर आठ वर्ग के सभी नामांकित तथा अनामांकित बच्चों की भाषा व गणित का मूल्यांकन होगा तथा रिपोर्ट कार्ड को अभिभावक तथा ग्रामीणों को दिखाया जायेगा़ वही प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक दिलिप कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा चकाई, सरौन, परांची, पोझा, बामदह तथा चंद्रमंडीह के टोला सेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया़ प्रशिक्षण में के आर, पी ललीता देवी, प्रेरक अमरनाथ तिवारी, ज्योति कुमारी, अरूण रजक,सोनी शिला मुर्मू, विनोद मुर्मू, शंकर हांसदा आदि ने भाग लिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >