स्टेशन पर पार्सल बुकिंग की सुविधा पुन: प्रारंभ करने की मांग

स्टेशन पर पार्सल बुकिंग की सुविधा पुन: प्रारंभ करने की मांगजमुई . चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह के नेतृत्व में चैंबर के सदस्यों ने जमुई स्टेशन पर पार्सल बुकिंग की सुविधा पुन: प्रारंभ करने और सरकारी कुलियों को वर्दी पास की सुविधा मुहैया कराने की मांग को लेकर रविवार को सांसद चिराग पासवान […]

स्टेशन पर पार्सल बुकिंग की सुविधा पुन: प्रारंभ करने की मांगजमुई . चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह के नेतृत्व में चैंबर के सदस्यों ने जमुई स्टेशन पर पार्सल बुकिंग की सुविधा पुन: प्रारंभ करने और सरकारी कुलियों को वर्दी पास की सुविधा मुहैया कराने की मांग को लेकर रविवार को सांसद चिराग पासवान को ज्ञापन सौंपा. साथ ही जमुई स्टेशन पर हावड़ा-हरिद्वार,उपासना एक्सप्रेस, पटना-पुरी, पंजाब मेल, पटना एरनाकुलम, जयनगर-रांची, भागलपुर-यशंवतपुर, हावड़ा-रक्सौल अप मिथिला एक्सप्रेस, डाऊन काठगोदाम एक्सप्रेस व आसनसोल-मुंबई एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर भी ज्ञापन सौंपा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >