भटके राही नाटक से मिलती है प्रेरणा : जिला प्रशासन फोटो : 12(नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते झारखंड राज्य के चाईबासा के कलाकार)चंद्रमंडीह . जिला पुलिस प्रशासन के निर्देश पर मिशन इंद्रधनुष के तहत रविवार को थाना क्षेत्र के बामदह चर्च के मैदान में भटके राही नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया़ नाटक में समाज के मुख्य धारा से भटके तथा माओवाद एवं आतंकवाद की राह पर चलने वाले लोगों को पुन: समाज के मुख्य धारा में लाने हेतु झारखंड राज्य से आये कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया़ कलाकारों ने नाटक के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि रामा नामक युवक माओवादियों के बहकावे में आकर अपना घर व टीवी बीमारी से ग्रसित बहन तथा बूढ़े बाप को छोड़कर माओवादी संगठन में शामिल हो जाता है़ उसके बाद माओवादियों के साथ मिलकर पुल-पुलिया एवं स्कूल भवन उड़ाते चलते है़ पुलिस मुखबीरी के नाम पर ग्रामीणों की हत्या करता है़ मगर एक दिन माओवादी संगठन द्वारा उसके घर में घुंसकर उसकी बीमार बहन तथा बुढ़े पिता की जम कर पिटाई की जाती है एवं उसकी हत्या की फरमान जारी किया जाता है़ इससे आक्रोशित होकर रामा अपने माओवादी साथी की हत्या कर पुलिस के समक्ष आत्मसर्मपण कर अपने परिवार को सुरक्षा देने की गुहार लगाता है. नुक्कड़ नाटक के मंचन द्वारा यह संदेश लोगों को दिया जाता है कि माओवादी समाज और देश के दुश्मन है़ वह केवल समाज विरोधी तथा विकास विरोधी काम करते हैं़ मौके पर कलाकारों ने भटके युवकों से नाटक के माध्यम से समाज के मुख्य धारा से जुड़ने की मार्मिक अपील की गयी. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी इंतजाम किया गया था. मौके पर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, एसटीएफ के कमांडेट सर्वेंद्र कुमार सिन्हा,जिला परिषद सदस्य विजयकांत बेसरा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष हनुक बेसरा, वर्तमान पैक्स अध्यक्ष ललन कुमार गुप्ता, विकास साह, कांति साह सहित सैंकड़ो लोग मौजूद थे़
भटके राही नाटक से मिलती है प्रेरणा : जिला प्रशासन
भटके राही नाटक से मिलती है प्रेरणा : जिला प्रशासन फोटो : 12(नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते झारखंड राज्य के चाईबासा के कलाकार)चंद्रमंडीह . जिला पुलिस प्रशासन के निर्देश पर मिशन इंद्रधनुष के तहत रविवार को थाना क्षेत्र के बामदह चर्च के मैदान में भटके राही नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया़ नाटक में समाज के […]
